अंबेडकरनगर में IPS अधिकारी की मां की संदिग्ध मौत, जेवर गायब होने से गहराया मामला
अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरुआ गांव में 94 वर्षीय इंद्रावती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतका IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां थीं और घर में अकेली रहती थीं।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने महिला के शरीर से सोने-चांदी के कुछ आभूषण गायब मिलने के बाद हत्या और लूट की आशंका जताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, शव का तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। साथ ही हृदय की हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच कराई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हत्या, लूट और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
Voice of Aryavarta News

Leave a Reply