अहमदाबाद: अहमदाबाद रूरल पुलिस ने चांगोदर इलाके में अवैध रूप से संचालित दो पटाखा गोदामों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 39.57 करोड़ रुपये मूल्य के 65,954 बॉक्स पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस की इस छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों गोदामों को सील कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इस अवैध कारोबार से जुड़े दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोदाम बिना आवश्यक अनुमति और सुरक्षा मानकों का पालन किए संचालित किए जा रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतने बड़े पैमाने पर पटाखों का भंडारण और सप्लाई किस नेटवर्क के जरिए की जा रही थी।
मामले की जांच जारी है और पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।







Leave a Reply