Voice of Aryavarta News

Voice of Truth, Voice of Bharat

अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 लोगों की मौत, जांच शुरू

अहमदाबाद में भीषण विस्फोट: अवैध पटाखा फैक्ट्री बनी मौत का मंजर

अहमदाबाद महानगर के महमूदपुरा क्षेत्र में संचालित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद आग भड़क उठी। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज़ लगभग पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला सहित 9 लोगों की जान चली गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए एल.जी. अस्पताल और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्फोट के बाद झोपड़ीनुमा ढांचे में चल रही फैक्ट्री पूरी तरह नष्ट हो गई और पूरा इलाका मलबे में तब्दील हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही महापौर हितेश बारोट और नगर निगम आयुक्त बच्चानिधि पानी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख तथा प्रत्येक घायल को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

 

 

 

 

 

 

voice of aryavarta news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *