योगी सरकार के अरमानों पर फिरा पानी अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति हुई मुक्त

अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति हुई मुक्त

गाजीपुर: समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में गाजीपुर जिला प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वर्ष 2022 में कुर्क की गई करीब 12 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्की से मुक्त कर दिया है। प्रशासन ने प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित जमीन को अफजाल अंसारी की बेटी नूरिया अंसारी को सौंप दिया।

यह कार्रवाई मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के माचा और शकरपुर मौजा में स्थित जमीन पर की गई। प्रशासन के मुताबिक अभिलेखीय और स्थलीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूर्व की कुर्की कार्रवाई समाप्त की गई।

बताया गया है कि वर्ष 2022 में भांवरकोल क्षेत्र की करीब 24 बीघे कृषि भूमि और एक फार्म हाउस को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया था। उस समय प्रशासन ने संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई थी। जमीन के दस्तावेज अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी और उनकी बेटियों के नाम बताए गए थे।

अफजाल अंसारी ने कहा कि अदालतों के फैसले के बाद कुर्क संपत्तियों को वापस किए जाने का रास्ता साफ हुआ। जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई पूरी की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *