अहमदाबाद के शीलज इलाके में स्थित आनंद निकेतन स्कूल में कक्षा 8 के एक छात्र के खाने में चिकन का टुकड़ा मिलने के बाद अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर विरोध किया।
• अभिभावकों का कहना है कि स्कूल की ओर से इस मामले में समय पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद मामला **DEO तक पहुंच गया।**
• अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया है कि पिछले करीब एक महीने से बच्चों को स्कूल में **प्रार्थना नहीं कराई जा रही है** और उन्हें अन्य धर्मों की किताबें पढ़ने के लिए कहा जाता है।
• मामले को गंभीरता से लेते हुए **DEO ने संबंधित कर्मचारी और स्कूल के आचार्य को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।** साथ ही जांच के बाद जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ पुलिस शिकायत करने की कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
• घटना के बाद आज स्कूल में **छुट्टी कर दी गई।** स्कूल की ओर से कहा गया है कि अभिभावकों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के कारण शिक्षकों पर मानसिक दबाव बना हुआ है।
• फिलहाल **शिक्षा अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।**
ऐसी ही अहमदाबाद की ताजा खबरों के लिए @voiceofaryavartanews से जरूर जुड़ें!







Leave a Reply