वाराणसी में जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जैसे ही विजिलेंस की टीम ने अंबिका सिंह को पकड़ा, वह भागने लगीं। बचकर भागने की कोशिश में उन्होंने 4 महिला दरोगा से हाथापाई भी की। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। महिला अफसर भीड़ और राहगीरों से बचाने की गुहार लगाती रहीं। इसके बाद विजिलेंस टीम ने अंबिका सिंह को खींचकर जीप में डाला और थाने लेकर गई।
दरअसल, डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह ने एक व्यापारी की फाइल में रिटर्न भरने और जीएसटी की फाइल निस्तारण के लिए 50 हजार रुपए घूस मांगी थी। घूस की रकम लेने वह जीएसटी कमिश्नर ऑफिस के पास एक रेस्टोरेंट पहुंची थीं। इसी दौरान उन्हें पकड़ा गया। मामला भेलूपुर थाना क्षेत्र का बुधवार शाम 6:30 बजे का है।
Voice of Aryavarta News

Leave a Reply