उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

लखनऊ में बैंक के बाहर महिला बैंककर्मी की हत्या, पति पर आरोप

लखनऊ: गोमतीनगर इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई। ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत दिव्या मिश्रा को बैंक के बाहर गोली मार दी गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दिव्या को उनके पति मानस वाजपेयी ने फोन कर बैंक के बाहर बुलाया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद महिला को गोली मार दी गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से निकल गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बाद में अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन को भी गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना में तीन लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *