सुभा प्रसपामुख ओमप्रकाश राजभर के लगातार हमलों पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया है।
अखिलेश यादव ने तंज भरे अंदाज़ में कहा, “हमारे ओमप्रकाश, उनके ओमप्रकाश से मिल आए हैं।” उनके इस बयान को राजभर और भाजपा पर राजनीतिक कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि “भारतीय जनता पार्टी किसी की स्थायी साथी नहीं है। समय आने पर वह अपने सहयोगियों को भी किनारे लगाने से नहीं चूकती।”
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल राजनीतिक लाभ के लिए गठबंधन करती है और ज़रूरत खत्म होते ही अपने सहयोगियों से दूरी बना लेती है।
अखिलेश के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है और इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज़ हो गई है।
Voice of Aryavarta News








Leave a Reply