Voice of Aryavarta News

Voice of Truth, Voice of Bharat

झारखंड में छात्रो का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

झारखंड में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रांची में विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव, आंसू गैस और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल

रांची, झारखंड:
JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी छात्रों ने विधानसभा घेराव का प्रयास किया।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तनाव की स्थिति बनी। रिपोर्टों के अनुसार पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। घटना में कुछ छात्रों के घायल होने की भी खबर है।

छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस कार्रवाई के विरोध में 11 अगस्त को झारखंड बंद का भी आह्वान किया गया है। वहीं, आंदोलन को लेकर राज्य की राजनीति भी गरमा गई है।

वॉयस ऑफ़ आर्यावर्त न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *